Current Affairs
1. कारगिल विजय दिवस :भारतीय सेना का पाकिस्तान पर विजय का दिन
आज देश में कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ के मौक पर आज जम्मू-कश्मीर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी भाग लेंगे।
★ कारगिल दिवस क्यों मनाया जाता है
26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। कारगिल युद्ध में भारत की जीत के बाद से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस बार कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ है। यह दिन भारतीय सेना के साहस और करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में मनाया जाता है।
कारगिल युद्ध, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के करगिल जिले में हुए युद्ध का नाम है। कारगिल युद्ध लगभग दो महीने तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाली जगहों पर हमला किया और उसे वापिस हासिल किया।
___________________________________________

2. संसद से आरटीआई संशोधन विधेयक पास
आरटीआई संशोधन बिल को संसद से हरी झंडी मिल गई है. राज्य सभा ने गुरुवार को इसे मंजूरी दे दी, जबकि लोकसभा पहले ही इसे पास कर चुकी है. सरकार ने साफ किया है कि बिल का उद्देश्य आरटीआई कानून को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत बनाने का है. बिल पर एनडीए के बाहर की कई पार्टियों का समर्थन भी सरकार को हासिल हुआ. बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की विपक्ष की साझा मुहिम भी मत विभाजन में खारिज हो गई.
★ संसोधित बिल मे किये गए बदलाव
इस बिल में आरटीआई कानून, 2005 की धारा-13 और 16 में संशोधन का प्रावधान है. अभी केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों का कार्यकाल 5 साल के लिए निर्धारित है. लेकिन कानून में प्रस्तावित बदलाव के बाद उनके कार्यकाल का फैसला केंद्र सरकार करेगी. धारा-13 में कहा गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त के वेतन, भत्ते और सेवा की अन्य शर्तें मुख्य चुनाव आयुक्त के समान ही होंगे और सूचना आयुक्त की भी शर्तें, चुनाव आयुक्त के ही समान होंगी. बिल में संशोधन के जरिए प्रस्ताव है कि वेतन-भत्ते और शर्तें अब केंद्र सरकार तय करेगी.
____________________________________________

3. लोक सभा से पारित हुआ तीन तलाक़ विधेयक
मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने और मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक यानि तलाक-ए-बिद्दत पर रोक लगाने के मकसद से लाया गया 'मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक' लोक सभा से पारित हो गया है. दिन भर चली चर्चा के बाद शाम को इस पर मतदान हुआ जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया।
इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 को चर्चा एवं पारित कराने के लिए लोकसभा में रखा. कानून मंत्री ने इसे महिलाओं के न्याय एवं सम्मान का विषय करार देते हुए कहा कि विधेयक सियासत, धर्म, सम्प्रदाय का प्रश्न नहीं है बल्कि यह 'नारी के सम्मान और नारी-न्याय' का सवाल है और हिन्दुस्तान की बेटियों के अधिकारों की सुरक्षा संबंधी इस पहल का सभी को समर्थन करना चाहिए।
★ बिल को पास कराने की असली चुनौती राज्सभा मे
लोक सभा से पास होने के बाद अब बिल की असली चुनौती राज्य सभा से पास कराना है, जहां वो पहले भी अटक चुका है। तमाम दलों के नेताओं ने सदन में हुई चर्चा में भाग लिया और बिल पर अपनी बात रखी । ज्यादातर दलों ने विधेयक का समर्थन किया हालांकि कांग्रेस समेत कुछ दलों ने कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जतायी ।

4. अजय कुमार भल्ला होंगे अगले गृह सचिव
अजय कुमार भल्ला को हाल ही में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. अजय कुमार भल्ला राजीव गौबा के सेवानिवृत्त होने के बाद केंद्रीय गृह सचिव का पद संभालेंगे. अजय कुमार भल्ला इससे पहले ऊर्जा सचिव थे. केंद्र सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों में सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है.
अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वे तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में सेवाभार संभालेंगे. अजय कुमार भल्ला का केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अगस्त 2021 तक दो साल का तय कार्यकाल होगा. अजय कुमार भल्ला की जवाबदेही सीधे गृह मंत्री अमित शाह को होगी.
____________________________________________
अजय कुमार भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वे तत्काल प्रभाव से गृह मंत्रालय में सेवाभार संभालेंगे. अजय कुमार भल्ला का केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अगस्त 2021 तक दो साल का तय कार्यकाल होगा. अजय कुमार भल्ला की जवाबदेही सीधे गृह मंत्री अमित शाह को होगी.
____________________________________________
5. इसरो की कमर्शियल इकाई ने तीन साल में लॉन्च किए 239 सैटेलाइट
इसरो की वाणिज्यिक इकाई एन्ट्रिक्स कॉर्पोरेशन ने पिछले तीन वर्षों में कुल 239 सैटेलाइट्स लॉन्च किए और इससे कुल 6,289.05 करोड़ रुपये का राजस्व मिला. सरकार ने बुधवार को संसद यह जानकारी दी. लोकसभा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 6 मार्च 2019 को अंतरिक्ष विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड की स्थापना की है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रों और अंतरिक्ष विभाग की घटक इकाइयों के अनुसंधान और विकास कार्यों का व्यावसायिक उपयोग करते हैं. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की लगातार बढ़ती मांगों को पूरा करने तथा उभरते वैश्विक अंतरिक्ष बाजार का व्यावसायिक रूप से लाभ उठाने के लिए एनएसआईएल की स्थापना की गई थी.
____________________________________________
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रों और अंतरिक्ष विभाग की घटक इकाइयों के अनुसंधान और विकास कार्यों का व्यावसायिक उपयोग करते हैं. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की लगातार बढ़ती मांगों को पूरा करने तथा उभरते वैश्विक अंतरिक्ष बाजार का व्यावसायिक रूप से लाभ उठाने के लिए एनएसआईएल की स्थापना की गई थी.
____________________________________________
6. सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिनेमा हॉल में बाल यौन शोषण रोकने वाले वीडियो दिखाया जाए
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देशभर के सिनेमा हॉल को बाल यौन शोषण और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम वाले वीडियो दिखाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय को उपयुक्त वीडियो की जांच सुनिश्चित करने को कहा है. कोर्ट के अनुसार, टीवी चैनलों को भी ये वीडियो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के साथ दिखाने होंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा की वीडियो क्लिप में तथा अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर स्कूलों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया जाए. कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से सिनेमा घर मे बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु जागरुकता वीडियो क्लिप दिखाए जाने का आदेश लागू करने को कहा है.
____________________________________________
सुप्रीम कोर्ट ने कहा की वीडियो क्लिप में तथा अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर स्कूलों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया जाए. कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से सिनेमा घर मे बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु जागरुकता वीडियो क्लिप दिखाए जाने का आदेश लागू करने को कहा है.
____________________________________________
7. सांसद प्रसून बनर्जी और केशव दत्त को 'मोहन बगान रत्न’ से सम्मानित
सांसद एवं पूर्व फुटबॉलर प्रसून बनर्जी और राष्ट्रीय हाकी टीम के पूर्व सदस्य केशव दत्त को साल 2019 में 'मोहन बगान रत्न' से नवाजा जाएगा. इस सम्मान से 29 जुलाई को ‘मोहनबगान क्लब’ के स्थापना दिवस पर दोनों पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. मोहनबगान क्लब के साथ दोनों खिलाड़ी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं.
प्रसून बनर्जी एक अच्छे फुटबॉलर खिलाड़ी होने के साथ ही लंबे समय तक क्लब के साथ जुड़े रहे हैं. केशव दत्त क्लब से जुड़े रहने के साथ ही साल 1952 के ओलंपिक में स्वर्ण विजेता रहे. केशव दत्त राष्ट्रीय हाकी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. सांसद प्रसून बनर्जी को खेल में योगदान हेतु अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
____________________________________________
प्रसून बनर्जी एक अच्छे फुटबॉलर खिलाड़ी होने के साथ ही लंबे समय तक क्लब के साथ जुड़े रहे हैं. केशव दत्त क्लब से जुड़े रहने के साथ ही साल 1952 के ओलंपिक में स्वर्ण विजेता रहे. केशव दत्त राष्ट्रीय हाकी टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. सांसद प्रसून बनर्जी को खेल में योगदान हेतु अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
____________________________________________
8. सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की याद में बनाया जाएगा आधुनिक संग्रहालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक समारोह के दौरान दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की स्मृति में संग्रहालय (म्यूज़ियम) बनाने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवारों से आग्रह किया कि वो उनकी ज़िंदगी से जुड़ी चीज़ों और पहलुओं को साझा करें. इसमें चरण सिंह जी, देवगौड़ा जी, इंद्र कुमार गुजराल और डॉक्टर मनमोहन सिंह का नाम शामिल है.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब, 'चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन के दौरान किया. यह किताब हरिवंश और रविदत्त बाजपेयी ने साथ मिलकर लिखी है.
____________________________________________
प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर लिखी किताब, 'चंद्रशेखर- द बेस्ट आइकन ऑफ आईडियोलॉजिकल पॉलिटिक्स' का विमोचन के दौरान किया. यह किताब हरिवंश और रविदत्त बाजपेयी ने साथ मिलकर लिखी है.
____________________________________________
9. ब्रदी नारायण शर्मा की दो साल के लिय एनएए चेयरमैन के पद पर पुन: नियुक्ति
सरकार ने बद्री नारायण शर्मा को फिर से दो साल के लिये राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
एनएए का काम माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को उपलब्ध करना सुनिश्चित करना है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि शर्मा और दो साल तक एनएए के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजस्थान कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शर्मा की 31 जुलाई से आगे पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी। फिलहाल एनएए के तीन सदस्य-हिमाचल प्रदेश के कर न्यायाधिकरण के चेयरमैन जे सी चौहान, भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी आर भाग्यदेवी तथा अमंद शाह हैं। उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण क लिये इस प्राधिकरण का गठन 2017 में किया गया था।

10. ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति का निधन
उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी काइद एस्सेबसी निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
वह देश में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले नेता थे।
सत्ता में बदलाव को लेकर ‘अरब स्प्रिंग’ नाम से चले आंदोलन के तीन साल बाद 2014 में वह सत्ता में आए थे। आंदोलन के कारण लंबे समय से सत्ता पर काबिज अल अब्दीनी बेन अली को पद छोड़ना पड़ा था। बदलाव की बयार चलने के बाद अरब के कई देशों में सत्ता परिवर्तन हुआ था।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद वह सबसे बुजुर्ग राष्ट्रप्रमुख थे।

Comments
Post a Comment