Skip to main content

Current Affairs

Current Affairs
1. असम में बाढ़ के मानचित्रण के लिए चीन, रूस और किस देश ने इसरो के साथ उपग्रह डेटा साझा किया है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. फ्रांस
d. जापान
2. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने सुपरबग को नष्ट करने वाले एक नए ड्रग मॉलिक्यूल को विकसित करने की रणनीति बनाई है?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. चीन
d. रूस
3. भारत और चीन के बीच वार्षिक रूप से आयोजित होने वाले किस सैन्याभ्यास दिसंबर 2019 के दूसरे सप्ताह में मेघालय में 14 दिन तक चलेगा?
a. सम्प्रीति
b. हैंड-इन-हैंड
c. धर्म गार्जियन
d. वज्र प्रहार
4. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों की एक टीम ने क्वांटम कंप्यूटर का एक सुपरफास्ट वर्ज़न तैयार किया है?
a. इराक
b. ईरान
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया
5. ऑस्ट्रेलिया की किस महिला क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 1000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं है?
a. मेग लैनिंग
b. एलिस पैरी
c. बेथ मूनी
d. निकोल बोल्टन
6. सातवीं आर्थिक जनगणना हाल ही में किस राज्य से आरंभ हुई है?
a. तेलंगाना
b. त्रिपुरा
c. असम
d. ओडिशा
7. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की संख्या क्या है?
a. 2967
b. 2890
c. 2712
d. 2600
8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हाल ही में किस अफ़्रीकी में जाने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति बने हैं?
a. मॉरिशस
b. सेशेल्स
c. इजिप्ट
d. बेनिन
9. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बीएसएफ का नया महानिदेशक चयनित किया गया है?
a. आर.पी.सिन्हा
b. जे.एस.त्रिपाठी
c. वी.के.जोहरी
d. ए.डी.नागपाल
10. मेघालय विधानसभा के स्पीकर और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. दोनकुपर रॉय
b. देवनंद रमन
c. अजीत पाल सिंह
d. विवेक जोशी
उत्तर:
1. c. फ्रांस
अगस्त 2014 में चीन के युन्नान प्रांत में आए भूकंप के समय चीन के अनुरोध पर इसरो ने कार्टोसैट के माध्यम से मानचित्रण डेटा साझा किया था. अंतरिक्ष एवं प्रमुख आपदाओं पर अंतर्राष्ट्रीय चार्टर ( The International Charter Space and Major Disaster ) के लिये हस्ताक्षरकर्त्ता देश आपदा के समय एक-दूसरे से मानचित्रण और उपग्रह डेटा से संबंधित अनुरोध कर सकते हैं.
2. a. भारत
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर और लखनऊ स्थित केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (Central Drug Research Institute) के वैज्ञानिकों ने तेज़ी से विकसित हो रहे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी सुपरबग्स को नष्ट करने की रणनीति बनाई है. मॉलिक्यूल ड्रग की संरचना इस प्रकार विकसित की जाएगी कि यह रोगाणुओं के प्रसार को रोकेगा.
3. b. हैंड-इन-हैंड
इस सैन्याभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत संबंध बनाना और उन्हें बढ़ावा देना है. संयुक्त अभ्यास कमांडर की क्षमता में बढ़ोतरी करना भी इस अभ्यास का लक्ष्य है ताकि दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियाँ कमान के अंतर्गत काम कर सकें. पहली बार दोनों देशों की सेनाओं के बीच साल 2008 में बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से हैंड-इन-हैंड अभ्यास की शुरुआत हुई थी.
4. d. ऑस्ट्रेलिया
यह कंप्यूटर सामान्य कंप्यूटर के मुकाबले 200 गुना तेज़ी से जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता रखता है. क्वांटम कंप्यूटर का उपयोग ऐसी गणना करने के लिये किया जाता है, जिसे सैद्धांतिक या भौतिक रूप से लागू किया जा सके. मौजूदा कंप्यूटरों के विपरीत क्वांटम कंप्यूटर अधिक जटिल गणनाओं को आसानी से हल कर सकते हैं.
5. b. एलिस पैरी
एलिस पैरी ने अभी तक 104 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं इसमें उन्होंने 1005 रन बनाए हैं और कुल 103 विकेट लिए हैं. पेरी ने अब तक 60 टी-20 पारियों में सिर्फ तीन हाफ सेंचुरी लगा सकी हैं. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1498 रन बनाने के साथ 98 विकेट हासिल किए हैं.
6. b. त्रिपुरा
केंद्र सरकार द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना त्रिपुरा राज्य से आरंभ की गई है. इसे अगस्त एवं सितम्बर में अन्य राज्यों में भी आरंभ किया जायेगा. जनगणना दिसम्बर 2019 तक पूरी होने की उम्मीद है जबकि वर्ष 2020 में इसके आंकड़े जारी किये जाने की सम्भावना है.
7. a. 2967
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया है कि देश में बाघों की संख्या बढ़कर 2967 हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य 4 साल पहले हासिल कर लिया है. प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 जारी करते हुए कहा कि करीब 3000 बाघों के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सुरक्षित ठिकाना है.
8. d. बेनिन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं. इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है.
9. c. वी.के.जोहरी
वर्ष 1984 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी वी.के. जोहरी बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF) के नए महानिदेशक होंगे. वे वर्तमान में रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) में कार्यरत्त हैं. वे रजनी कान्त मिश्रा की जगह लेंगे जो कि 31 अगस्त को रिटायर होंगे
10. a. दोनकुपर रॉय
मेघालय विधानसभा के स्पीकर और राज्य के पूर्व सीएम दोनकुपर रॉय का गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 64 वर्ष के थे. वर्ष 1954 को जन्मे रॉय ने साल 2008 में यूडीपी और कुछ अन्य दलों के साथ गठबंधन की सरकार बनाई थी.

Comments

Popular posts from this blog

CHANDRAYAAN 2

CHANDRAYAAN 2 1)। कौन सा वाहन वाहन 2 CHANDRAYAAN अंतरिक्ष शिल्प के लिए उपयोग किया जाता है? - GSLV Mk-III स्पष्टीकरण: जीएसएलवी एमके- III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन चरणों वाला वाहन भारत है आज तक का सबसे शक्तिशाली लांचर, और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर के लिए उपग्रहों के 4-टन वर्ग को लॉन्च करने में सक्षम है ऑर्बिट (GTO)। 2)। वहाँ CHANDRAYAAN 2 पैर की जगह का पता लगाने की क्या ज़रूरत है? श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्पष्टीकरण: लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर शेयर में दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। 3)। CHANDRAYAAN 2 के घटक क्या हैं? ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। 4)। CHANDRAYAAN 2 के घटकों का कुल वजन क्या है? 3850 स्पष्टीकरण: तीन-घटक अंतरिक्ष यान का वजन 3,850 किलोग्राम है। 5)। कैसे आज्ञाकारी आदेशों को पूरा करता है? 8 स्पष्टीकरण: ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण हैं, जिनमें से सात भारत के हैं। 6)। जीएसएलवी एमके 3 वाहन में लगे हुए कितने लोग होंगे? विक्रम 7)। विक्रम भूमि के मिशन जीवन क्या है? 14 पृथ्वी दिवस स्पष्टीकरण: इसका मिशन जीवन एक चंद्र दिन (14 पृ...

Current Affairs

Current Affairs # गोवा_के_मुख्यमंत्री_और_देश_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री   # मनोहर_पर्रिकर_का_निधन : गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर IIT से पढ़े थे। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री और 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। पहली बार वे सन 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. # 18_देशों_की_सेनाओं_की_फील्ड_ट्रेनिंग_एक्सरसाइज   # मेडेक्स_2019_का_समापन : इंडियन आर्मी सहित 18 देशों की सेनाओं की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (सैन्‍य चिकित्‍सा अभ्‍यास) ‘मेडेक्स-2019’ का 16 मार्च को समापन हो गया. इसका आयोजन लखनऊ में किया गया था. इस एक्सरसाइज के समापन समारोह को थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और म्यांमार में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही. # भ...

Current Affairs

Current Affairs 1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है? a. 24 घंटे b. 36 घंटे c. 48 घंटे ✔️ d. 72 घंटे 2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? a. 34.7 प्रतिशत ✔️ b. 42.2 प्रतिशत c. 51 प्रतिशत d. 55.4 प्रतिशत 3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? a. राशिद खान b. जसप्रीत बुमराह ✔️ c. कुलदीप यादव d. ट्रेंट बोल्ट 4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? a. दिगंबर कामत b. प्रतापसिंह राणे c. मनोहर पार्रिकर ✔️ d. रवि नायक 5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 19 b. 22 c. 38 d. 44 ✔️ 6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया? a. भगोरिया महोत्सव ✔️ b. कलपक्कम महोत्सव c. नील म...