Current Affairs
#पर्यावरण_पर_नवाचारी_नजरिया_विकसित_करने
#के_लिए_चार_भारत_वंशी_को_सम्मान: पर्यावरण पर नवाचारी नजरिया विकसित करने के लिए अमेरिका ने चार भारत-वंशी अमेरिकी किशोरियों को पुरस्कृत किया है. ये सम्मान पर्यावरण के मसलों का समाधान करने के लिए नवाचारी नजरिया विकसित करने के लिए दिया गया है. सम्मानस्वरुप उनमें से प्रत्येक को 25,000 डॉलर की राशि प्रदान की गयी है. पुरस्कार विजेताओं में अंजली चड्ढा, प्रीति सांई कृष्णामणि, नवामी जैन और मामिदाला शामिल हैं.

#सरकार_ने_जम्मू_कश्मीर_लिब्रेशन_फ्रंट_को_गैर-#कानूनी_संगठन_घोषित_किया: केंद्र सरकार ने यासीन मलिक के नेतृत्व वाले जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (JKLF) को गैर-कानूनी संगठन घोषित कर दिया है. 22 मार्च को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. आतंकवाद को बढावा देने के लिए अवैध तरीके से धन मुहैया कराने के मामले में इस संगठन को प्रतिवंधित किया गया है.
#वाइस_एडमिरल_करमबीर_सिंह_नौसेना_के_अगले#प्रमुख_के_रूप_में_नियुक्त_किये_गए: सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की 23 मार्च को घोषणा की. सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे जो मई 2019 के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं. एडमिरल लांबा ने अपने 3 साल के कार्यकाल की शुरुआत मई 2016 में की थी.
#वाइस_एडमिरल_करमबीर_सिंह_एक_दृष्टि
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख होंगे. करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला के पूर्व छात्र रहे हैं. वह जुलाई 1980 में भारतीय नौ-सेना से जुड़े.
अपने 37 साल के लंबे करियर में उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. 2018 में उनके शानदार सेवा के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और परम विशिष्ट सेवा मेडल (PCSM) से नवाजा जा चूका है.

#न्यायमूर्ति_पिनाकी_घोष_ने_देश_के_पहले_लोकपाल #अध्यक्ष_पद_की_शपथ_ली: उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी घोष ने 23 मार्च को देश के पहले लोकपाल अध्यक्ष के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति घोष को 19 मार्च को देश के पहले भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था. राष्ट्रपति ने लोकपाल में चार न्यायिक सदस्य और चार गैर-न्यायिक सदस्य भी नियुक्त किए थे.
#भारतीय_सांख्यिकीय_संस्थान_ने_VVPAT_पर
#अपनी_रिपोर्ट_चुनाव_आयोग_को_सौंपी: भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (ISI) ने 22 मार्च को VVPAT (Voter verifiable paper audit trail) पर अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी. ISI ने VVPAT स्लिप काउंटिंग के नमूने के आकार पर यह रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को सौंपी.
चुनाव आयोग ने VVPAT स्लिप के सत्यापन की जांच की जिम्मेदारी ISI को दी थी. ISI के विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की अब आयोग द्वारा भी जांच की जाएगी.

#भारत_सबसे_तेज_गति_से_बढ़ने_वाली_अर्थव्यवस्था: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि आर्थिक सुधारों की बदौलत पिछले पांच साल के दौरान 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रही है. IMF के संचार विभाग के निदेशक गैरी राइस ने कहा है कि आर्थिक विकास दर बनायें रखने की भारत को अभी और अधिक आर्थिक सुधार करने की जरुरत है.
#चालू_वित्त_वर्ष_में_80_हजार_करोड़_रुपये_का #विनिवेश: देश में चालू वित्त वर्ष में 80 हजार करोड़ रुपये का विनिवेश हुआ है, जो कि लक्ष्य से 5 हजार करोड़ रुपये अधिक है. सरकार ने विनिवेश से 80 हजार करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य रखा था जबकि लगभग 85 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.
#अमेरिकी_चुनाव_में_रूस_की_मिली_भगत_मामला: अमरीका में विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर ने रूस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 2016 के चुनाव अभियान में कथित मिली-भगत पर अपनी बहुप्रतीक्षित जांच रिपोर्ट सौंप दी है. इससे श्री ट्रम्प के राष्ट्रपति पद पर लगभग दो वर्षों तक छाया विवाद थम गया है.
#भारत_ने_पाकिस्तान_के_राष्ट्रीय_दिवस_कार्यक्रम
#का_बहिष्कार_किया: सरकार ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस (23 मार्च) के अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार किया. इस कार्यक्रम में कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने के कारण यह फैसला किया है.

#वेनेजुएला_राजनीतिक_संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ वेनेजुएला राजनीतिक संकट पर चर्चा की. राष्ट्रपति ट्रम्प ने बहामास, हैती, डोमिनिकन गणराज्य, जमैका और सेंट लूसिया के नेताओं के साथ मुलाकात की. गौरतलब है कि वेनेजुएला में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अमेरिका सहित कई 54 देशों ने विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है.
Comments
Post a Comment