Skip to main content

Current Affairs

Current Affairs
1. किस क्रिकेट खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा हाल ही में डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है?
a. मोहम्मद शमी
b. पृथ्वी शॉ
c. हार्दिक पंड्या
d. जसप्रीत बुमराह
2. कैफ़े कॉफ़ी डे के संस्थापक वी.जी. सिद्धार्थ का शव हाल ही में दक्षिण भारत की किस नदी से मिला है?
a. कावेरी नदी
b. अमरावती नदी
c. नेत्रावती नदी
d. तुंगभद्रा नदी
3. केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा के कलाकारों को फेलोशिप दिए जाने की श्रेणी में शामिल किया गया है?
a. अरबी
b. फारसी
c. मैथिली
d. संथाली
4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है?
a. अरविन्द त्यागी
b. राजीव कुमार
c. सचिन निगम
d. विवेक जोशी
5. निम्न में से किस देश की सेना ने युद्ध में बेहतर प्रदर्शन और दुश्मन पर त्वरित आक्रमण करने की अपनी क्षमता में वृद्धि करने के लिये ‘पहले एकीकृत युद्ध समूह (Integrated Battle Groups)’ का गठन करने का फैसला किया है?
a. भारतीय सेना
b. रुसी सेना
c. पाकिस्तानी सेना
d. अमेरिकी सेना
6. विश्व भर में प्रसिद्ध किस राज्य में पाए जाने वाले मकराना के संगमरमर को विश्व विरासत (Global Heritage) सूची में शामिल किया गया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. राजस्थान
d. गुजरात
7. हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा ने निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 पारित किया जिसका उद्देश्य राज्य के कितने निजी विश्वविद्यालयों को एक ही कानून के अंतर्गत लाना है?
a. 30
b. 32
c. 40
d. 27
8. हाल ही में किस देश ने बैटरी उत्पादन के लिये टेस्ला स्टाइल की कम-से-कम चार गीगाफैक्टरीज़ (Tesla-style Gigafactories) स्थापित करने हेतु करीब 4 बिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?
a. नेपाल
b. रूस
c. भारत
d. पाकिस्तान
9. सुप्रीम कोर्ट ने नियमों में संशोधन करके अब कितने लाख रुपए वार्षिक आय वालों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करने का निर्देश दिया है?
a. पाँच लाख
b. दस लाख
c. बारह लाख
d. बीस लाख
10. 8500 फीट की ऊंचाई से विंगसूट जम्प करने वाले भारतीय वायुसेना के पहले पायलट का क्या नाम है?
a. तरुण चौधरी
b. अश्विन कार्तिक
c. योगेश श्रीनिवासन
d. नितिन शर्मा
उत्तर:
1. b. पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ को डोपिंग परीक्षण में नाकाम रहने के बाद 15 नवंबर 2019 तक खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया गया है. पृथ्वी ने बीसीसीआई के डोपिंग रोधी परीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी 2019 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान टेस्ट कराया था. परीक्षण के बाद उनके नमूने में टरबुटैलाइन पाया गया. टरबुटैलाइन वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में है.
2. c. नेत्रावती नदी
भारत की सबसे बड़ी कॉफ़ी चेन कंपनी कैफ़े कॉफ़ी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का शव मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में मिला है. यह नदी वराह-पर्वत से निकलकर मेंगलुरु की ओर बहती हुई पश्चिम-समुद्र में गिरती है. वीजी सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से लापता थे और करीब दो सौ लोगों का दल उनकी तलाश कर रहा था.
3. d. संथाली
केंद्र सरकार द्वारा नेपाली और संथाली भाषा के कलाकारों को फेलोशिप दिए जाने की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा की है. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह द्वारा की गई घोषणा के अनुसार इन दोनों भाषाओँ को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची से लिया गया है. भारत की 22 भाषाओँ के कलाकार साहित्य-कला फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
4. b. राजीव कुमार
सुभाष चंद्र गर्ग के स्थान पर राजीव कुमार को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने वित्तीय सेवा सचिव कुमार को वित्त सचिव मनोनीत किया है. राजीव कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के झारखंड कैडर अधिकारी हैं. गर्ग को स्थानांतरित कर बिजली सचिव बनाया गया है. सुभाष गर्ग पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन कर चुके हैं.
5. a. भारतीय सेना
एकीकृत युद्ध समूह (Integrated Battle Groups) की संकल्पना का प्रयोग भारतीय सेना द्वारा स्वयं में सुधार के लिये किया जा रहा है जिसका कार्यान्वयन अगस्त 2019 के अंत तक होने की संभावना है. यह समूह ब्रिगेड के आकार की एक दक्ष और आत्मनिर्भर युद्ध व्यवस्था है जो युद्ध की स्थिति में शत्रु के विरुद्ध त्वरित आक्रमण करने में सक्षम है. यह समूह कार्यवाही करने हेतु अपनी अवस्थति के आधार पर 12 से 48 घंटों के भीतर संगठित होने में सक्षम होंगे.
6. c. राजस्थान
यह संगमरमर विश्व की सबसे उत्कृष्ट श्रेणियों की चट्टानों में से एक है. विश्व की कई इमारतें मकराना के संगमरमर से बनी हैं. इसकी सफेदी हमेशा बनी रहती है. इसी संगमरमर से आगरा का ताजमहल बना हुआ है. जयपुर का सिटी पैलेस और बिड़ला मंदिर भी मकराना संगमरमर से बना हुआ है.
7. d. 27
विश्वविद्यालय में न्यूनतम 75 प्रतिशत स्थाई शिक्षकों का होना आवश्यक होगा तथा शिक्षकों गुणवत्ता की ऑनलाइन निगरानी की जाएग. विश्वविद्यालय का निर्माण अथवा गठन करने के लिये अब एक वचन पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा. नई प्रणाली में शुल्क संरचना, शिक्षा की गुणवत्ता तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों को लागू कराने में एकरूपता लाई जाएगी.
8. c. भारत
यह पहल इलेक्ट्रिक वाहनों में संक्रमण, प्रदूषण में कटौती और विदेशी तेल आयात पर निर्भरता को कम करने की सरकार की योजना का हिस्सा है. यह भारत की ऊर्जा आवश्कताओं को पूरा करने में मदद करेगा. यह भारत को एक इलेक्ट्रिक वाहन परिवेश विकसित करने में सक्षम बनाएगा.
9. a. पाँच लाख
सुप्रीम कोर्ट में अब तक अपने मामले में मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिये आय की सीमा 1.25 लाख रुपए थी. सुप्रीम कोर्ट ने यह संशोधन मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद किये हैं. इनमें कोर्ट फीस का भुगतान, केस पेपर तैयार करना तथा पंजीकरण और वकील द्वारा मुफ्त बहस करना शामिल है. यह संशोधन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम,1987 के नियम 7 में किया गया है, जिसमें मुफ्त कानूनी सेवा के लिये योग्यता बढ़ाई गई है.
10. a. तरुण चौधरी
विंग कमांडर तरुण चौधरी विंगसूट जम्प करने वाले भारतीय वायुसेना के पहले पायलट बन गए हैं. उन्होंने 21 जुलाई को जोधपुर में कारगिल दिवस समारोह के दौरान Mi-17 हेलीकॉप्टर से 8500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी. भारतीय वायुसेना द्वारा ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

CHANDRAYAAN 2

CHANDRAYAAN 2 1)। कौन सा वाहन वाहन 2 CHANDRAYAAN अंतरिक्ष शिल्प के लिए उपयोग किया जाता है? - GSLV Mk-III स्पष्टीकरण: जीएसएलवी एमके- III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन चरणों वाला वाहन भारत है आज तक का सबसे शक्तिशाली लांचर, और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर के लिए उपग्रहों के 4-टन वर्ग को लॉन्च करने में सक्षम है ऑर्बिट (GTO)। 2)। वहाँ CHANDRAYAAN 2 पैर की जगह का पता लगाने की क्या ज़रूरत है? श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्पष्टीकरण: लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर शेयर में दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। 3)। CHANDRAYAAN 2 के घटक क्या हैं? ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। 4)। CHANDRAYAAN 2 के घटकों का कुल वजन क्या है? 3850 स्पष्टीकरण: तीन-घटक अंतरिक्ष यान का वजन 3,850 किलोग्राम है। 5)। कैसे आज्ञाकारी आदेशों को पूरा करता है? 8 स्पष्टीकरण: ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण हैं, जिनमें से सात भारत के हैं। 6)। जीएसएलवी एमके 3 वाहन में लगे हुए कितने लोग होंगे? विक्रम 7)। विक्रम भूमि के मिशन जीवन क्या है? 14 पृथ्वी दिवस स्पष्टीकरण: इसका मिशन जीवन एक चंद्र दिन (14 पृ...

Current Affairs

Current Affairs # गोवा_के_मुख्यमंत्री_और_देश_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री   # मनोहर_पर्रिकर_का_निधन : गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर IIT से पढ़े थे। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री और 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। पहली बार वे सन 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. # 18_देशों_की_सेनाओं_की_फील्ड_ट्रेनिंग_एक्सरसाइज   # मेडेक्स_2019_का_समापन : इंडियन आर्मी सहित 18 देशों की सेनाओं की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (सैन्‍य चिकित्‍सा अभ्‍यास) ‘मेडेक्स-2019’ का 16 मार्च को समापन हो गया. इसका आयोजन लखनऊ में किया गया था. इस एक्सरसाइज के समापन समारोह को थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और म्यांमार में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही. # भ...

Current Affairs

Current Affairs 1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है? a. 24 घंटे b. 36 घंटे c. 48 घंटे ✔️ d. 72 घंटे 2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? a. 34.7 प्रतिशत ✔️ b. 42.2 प्रतिशत c. 51 प्रतिशत d. 55.4 प्रतिशत 3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? a. राशिद खान b. जसप्रीत बुमराह ✔️ c. कुलदीप यादव d. ट्रेंट बोल्ट 4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? a. दिगंबर कामत b. प्रतापसिंह राणे c. मनोहर पार्रिकर ✔️ d. रवि नायक 5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 19 b. 22 c. 38 d. 44 ✔️ 6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया? a. भगोरिया महोत्सव ✔️ b. कलपक्कम महोत्सव c. नील म...