Skip to main content

Current Affairs

Current Affairs

प्रश्‍न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के पास आउट होने वाले गरीब छात्रों को 100 फीसदी छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है?
#दिल्ली_सरकार –
दिल्ली सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों के पास आउट होने वाले गरीब छात्रों को 100 फीसदी छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है. जिसके तहत सरकार ने अलग-अलग आय वर्ग के विद्यार्थियों को 25 से लेकर 100 फीसदी की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है.
प्रश्‍न 2. ई. श्रीधरन ने हाल ही में किस शहर के मेट्रो के सलाहकार के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
#लखनऊ_मेट्रो –
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर और लखनऊ मेट्रो के सलाहकार ई. श्रीधरन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने संबंधी कारणों का हवाला देते हुए एलएमआरसी को अपना इस्तीफा भेजा है.
प्रश्‍न 3. बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के खिलाफ शिकायतों के लिए किसने सीएमएस लॉन्च किया है?
#आरबीआई –
आरबीआई ने हाल ही में बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के खिलाफ शिकायतों के लिए कंप्लेन मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) लॉन्च किया है. शिकायत दर्ज करने के लिए आरबीआई की वेबसाइट पर बाईं ओर लॉज ए कंप्लेन लिंक उपलब्ध है.
प्रश्‍न 4. राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल को किसने केंद्रीय विद्यालय में बदलने के लिए मंजूरी दे दी है?
#केंद्र_सरकार –
राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल (डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय) की स्थापना वर्ष 1946 में शिक्षा विभाग ने की थी और हाल ही में केंद्र सरकार ने इस स्कूल को केंद्रीय विद्यालय में बदलने के लिए मंजूरी दे दी है.
प्रश्‍न 5. 26 जून को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है
#अंतर्राष्ट्रीय_मादक_पदार्थ_सेवन_और_तस्करी_निरोधक #दिवस –
26 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोधक दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को पहले 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया था.
प्रश्‍न 6. अप्रैल 2019 में करीब लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़कर जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को पीछे छोड़ दिया है?
#80_लाख –
ट्राई के द्वारा जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक, अप्रैल 2019 में करीब 80 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़कर जियो ने एयरटेल और वोडाफोन को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही अप्रैल के आखिरी में BSNL ने भी 2.28 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं.
प्रश्‍न 7. आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ अधिक अपील करने पर किस खिलाडी पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है?
#विराट_कोहली –
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ अत्यधिक अपील करने पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. विराट कोहली को मैच के दौरान डीआरएस कॉल के बाद अंपायर से बहस करते भी देखा गया था.
प्रश्‍न 8. भारतीय होटल कंपनी “ओयो रूम्स” हाल ही में किस देश की सबसे बड़ी होटल कंपनी बन गयी है?
#चीन –
भारतीय होटल कंपनी “ओयो रूम्स” हाल ही में चीन की सबसे बड़ी होटल कंपनी बन गयी है. कंपनी के पास मौजूद कमरों की संख्या 5 लाख करोड़ के पार चली गई है और साथ ही इसकी सेवाएं 337 शहरों में मिलेंगी.
प्रश्‍न 9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस देश पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये है?
#ईरान –
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये है. जिससे अब कोई भी ईरान का सर्वोच्च नेता और अन्य अधिकारी अमेरिका में किसी भी बैंकिंग सुविधा के लाभ नहीं सकेगा.
प्रश्‍न 10. सामरिक क्षेत्र में अहम कदम बढ़ाते हुए किस देश ने हाल ही में 500 किलो सामान लेकर उड़ने वाला मानवरहित विमान का सफल परीक्षण किया है?
#चीन –
चीन की सेना ने हाल ही में सामरिक क्षेत्र में अहम कदम बढ़ाते हुए 500 किलो और उससे अधिक सामान लेकर उड़ने वाला मानवरहित विमान का सफल परीक्षण किया है. यह मानवरहित विमान सामान को नीचे उतारने के लिए पैराशूट का इस्तेमाल करता है.

Comments

Popular posts from this blog

CHANDRAYAAN 2

CHANDRAYAAN 2 1)। कौन सा वाहन वाहन 2 CHANDRAYAAN अंतरिक्ष शिल्प के लिए उपयोग किया जाता है? - GSLV Mk-III स्पष्टीकरण: जीएसएलवी एमके- III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन चरणों वाला वाहन भारत है आज तक का सबसे शक्तिशाली लांचर, और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर के लिए उपग्रहों के 4-टन वर्ग को लॉन्च करने में सक्षम है ऑर्बिट (GTO)। 2)। वहाँ CHANDRAYAAN 2 पैर की जगह का पता लगाने की क्या ज़रूरत है? श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्पष्टीकरण: लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर शेयर में दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। 3)। CHANDRAYAAN 2 के घटक क्या हैं? ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। 4)। CHANDRAYAAN 2 के घटकों का कुल वजन क्या है? 3850 स्पष्टीकरण: तीन-घटक अंतरिक्ष यान का वजन 3,850 किलोग्राम है। 5)। कैसे आज्ञाकारी आदेशों को पूरा करता है? 8 स्पष्टीकरण: ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण हैं, जिनमें से सात भारत के हैं। 6)। जीएसएलवी एमके 3 वाहन में लगे हुए कितने लोग होंगे? विक्रम 7)। विक्रम भूमि के मिशन जीवन क्या है? 14 पृथ्वी दिवस स्पष्टीकरण: इसका मिशन जीवन एक चंद्र दिन (14 पृ...

Current Affairs

Current Affairs # गोवा_के_मुख्यमंत्री_और_देश_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री   # मनोहर_पर्रिकर_का_निधन : गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर IIT से पढ़े थे। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री और 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। पहली बार वे सन 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. # 18_देशों_की_सेनाओं_की_फील्ड_ट्रेनिंग_एक्सरसाइज   # मेडेक्स_2019_का_समापन : इंडियन आर्मी सहित 18 देशों की सेनाओं की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (सैन्‍य चिकित्‍सा अभ्‍यास) ‘मेडेक्स-2019’ का 16 मार्च को समापन हो गया. इसका आयोजन लखनऊ में किया गया था. इस एक्सरसाइज के समापन समारोह को थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और म्यांमार में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही. # भ...

Current Affairs

Current Affairs 1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है? a. 24 घंटे b. 36 घंटे c. 48 घंटे ✔️ d. 72 घंटे 2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? a. 34.7 प्रतिशत ✔️ b. 42.2 प्रतिशत c. 51 प्रतिशत d. 55.4 प्रतिशत 3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? a. राशिद खान b. जसप्रीत बुमराह ✔️ c. कुलदीप यादव d. ट्रेंट बोल्ट 4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? a. दिगंबर कामत b. प्रतापसिंह राणे c. मनोहर पार्रिकर ✔️ d. रवि नायक 5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 19 b. 22 c. 38 d. 44 ✔️ 6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया? a. भगोरिया महोत्सव ✔️ b. कलपक्कम महोत्सव c. नील म...