Skip to main content

Current Affairs

Current Affairs


1. बालाकोट एयर स्ट्राइक की योजना बनाने वाले सामंत गोयल बने रॉ चीफ
केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालेसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कर दी है. सरकार ने 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख नियुक्त किया है. इसके अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का डॉयरेक्टर बनाया गया है.
अरविंद कुमार को आईबी के पूर्व डायरेक्टर राजीव जैन की जगह नियुक्ति की गई है. नए रॉ चीफ सामंत गोयल, मौजूदा चीफ अनिल कुमार धस्माना की जगह लेंगे, जो ढाई साल की शानदार सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं. दोनों ही अधिकारी 30 जून से पद संभालेंगे.
____________________________________________
2. निर्मला सीतारमण ब्रिटेन-भारत के रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हाल ही में ब्रिटेन-भारत रिश्तों को आगे बढ़ाने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. इस सूची में ब्रिटेन की सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पेनी मॉरडाउंट भी शामिल हैं.
ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने 24 जून 2019 को भारत दिवस के मौके पर संसद ब्रिटेन भारत रिश्तों में 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की. इस सूची में निर्मला सीतारमण को पूर्व में रक्षा मंत्री और अब वित्त मंत्री के रूप में द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है.
____________________________________________
3. असम NRC सूची जारी, करीब 1 लाख लोगों का नाम शामिल
असम में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) का मसौदा तैयार करने की अतिरिक्त सूची 26 जून 2019 को सभी के लिए प्रकाशित की गई है. इस सूची में 1,02,462 लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अब अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दावे दाखिल करने हैं.
इस सूची में 30 जुलाई 2018 को प्रकाशित मसौदे में शामिल वे नाम होंगे, जो बाद में इसमें शामिल किये जाने के लिए अयोग्य पाये गये थे. इस सूची में उन लोगों को भी शामिल किया गया है, जो दावे और आपत्तियों के निपटान के लिए आयोजित सुनवाई के दौरान अयोग्य पाये गये थे. इस लिस्ट को एनआरसी असम की आधिकारिक वेबसाइट www.nrcassam.nic.inपर जाकर चेक किया जा सकता है.
हालांकि जिन लोगों को इस सूची से बाहर रखा गया है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनके आवासीय पते पर दिये जाने वाले पत्र (एलओआई) के माध्यम से सूचित किया जायेगा तथा ऐसे व्यक्तियों को 11 जुलाई को नामित एनआरसी सेवा केंद्रों (एनएसके) पर अपने दावे दर्ज करने का अवसर मिलेगा.
____________________________________________
4. मॉरिटानिया राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद ओ गजौनयी ने जीत हासिल की
उत्तर-पश्चिमी अफ़्रीकी देश माॅरिटानिया में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद ओ गजौनयी ने जीत हासिल की है. गजौनयी माॅरिटानिया के पूर्व रक्षा मंत्री हैं. उन्हें इस चुनाव में कुल 52.01 प्रतिशत वोट मिले. राष्ट्रपति ओ अब्देल अजीज के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह चुनाव हुआ था. इस चुनाव को फ्रांस से वर्ष 1960 आजादी मिलने के बाद से पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता के हस्तांतरण के रूप में देखा जा रहा है.
★ मॉरिटानिया: एक दृष्टि
मॉरिटानिया (Mauritania) अफ्रीका का उत्तर-पश्चिमी देश है. यह पहले फ़्रांसीसी उपनिवेश था. मॉरीतानिया का लगभग 90% क्षेत्रफल सहारा रेगिस्तान का भाग है. मॉरीतानिया की राजधानी नुआकशोत (Nouakchott) है. मॉरिटानिया को गुलामी के खिलाफ लड़ाई करने वाला विश्व का अंतिम देश माना जाता है.
____________________________________________
5. UAE ने युनाईटेड नेशंस द्वारा विकसित एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म को शुरू किया
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 23 जून को युनाईटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) द्वारा विकसित एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म ‘goAML’ को शुरू किया है. यह प्लेटफॉर्म UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FYU) ने शुरू किया है. UAE इस रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म को शुरू करने वाला खाड़ी क्षेत्र का पहला देश बन गया है. ‘goAML’ UAE की वित्तीय खुफिया इकाई को धन शोधन, आतंकवाद के वित्तपोषण और अन्य अवैध वित्तीय गतिविधियों को रोकने में मदद करेगा.
____________________________________________
6. इम्फाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शांति संग्रहालय की स्थापना की गई
इम्फाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘इम्फाल शांति संग्रहालय’ (Imphal Peace Museum- IPM) की स्थापना की गई है. इस संग्रहालय की स्थापना इम्फाल के रेड हिल की तलहटी में की गई है. रेड हिल उन स्थानों में से माना जाता है, जहाँ से भारत में जापानी आक्रमण के अंत की शुरुआत हुई थी. इसकी स्थापना मणिपुर सरकार द्वारा जापान के ‘द निप्पो फाउंडेशन’ के सहयोग से की गई है. वर्ष 1994 में इम्फाल युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जापानी युद्ध स्मारक (Japanese War Memorial) बनाया गया था.
★ इम्फाल युद्ध (Battle of Imphal): एक दृष्टि
इम्फाल युद्ध जापान और ब्रिटिश भारत के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था. सुभाष चंद्र बोस की ‘इंडियन नेशनल आर्मी’ के साथ लगभग 70,000 जापानी सैनिक मार्च से जून 1944 तक इस युद्ध में शहीद हुए थे. इस दौरान आखिरी लड़ाई रेड हिल पर लड़ी गई थी.
____________________________________________
7. चीन में 22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का समापन
22वां शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 15 से 24 जून को शांगहाई ग्रैंड थियेटर में हुआ. इस समारोह में वर्तमान विश्व के 112 देशों और क्षेत्रों के 3964 फिल्मों को शामिल किया गया था. शांगहाई के 47 फिल्म थियेटरों में 500 से अधिक देसी विदेशी फिल्में दिखाई गयी.
22वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में ईरानी फिल्म ‘कैसल ऑफ ड्रीम’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया. साथ ही इस फिल्म के अभिनेता हामेद साबेरी बेहदाद और चीनी फिल्म ‘वापसी’ के अभिनेता छांग फंग को एक साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला. उधर फिल्म ‘इनहाले-एक्सहाले’ की जॉर्जियाई अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला.
★ वेयिल मरंगल पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म
वेयिल मरंगल (ट्रीज़ अंडर द सन) इस फिल्म समारोह में ‘उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी. इस फिल्म का निर्देशन बिजुकुमार दामोदरन ने किया है.
फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘हिचकी’ काफी सराही गई. इसमें रानी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित महिला का किरदार निभाया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के निर्देशक हैं.
____________________________________________
8. झारखंड को विश्व बैंक से 147 मिलियन डॉलर का ऋण
भारत सरकार, झारखंड सरकार और विश्व बैंक ने झारखंड के लोगों को बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने और राज्य के शहरी स्थानीय निकायों (ULB) की प्रबंधन क्षमता बेहतर करने के लिए 147 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए. झारखंड नगरपालिका विकास परियोजना के तहत बुनियादी शहरी सेवाएं मुहैया कराने के लिए नगरपालिका क्षेत्र की क्षमता बेहतर करने पर फोकस किया जाएगा.
____________________________________________
9. अनुपम खेर की आत्मकथा लेसंस लाइफ टाउट मी अननोइंग्ली
अनुपम खेर की आत्मकथा लेसंस लाइफ टाउट मी अननोइंग्ली (Lessons Life Taught Me Unknowingly) 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. पेंगविन रेंडम हाउस पब्लिकेशन इस किताब को लॉन्च करेगा. इससे पहले अनुपम खेर की किताब द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू भी लिख चुके हैं जो बेस्ट सेलर रही थी.
____________________________________________
10. भारत महिला टीम ने एशियन रग्बी टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया
भारतीय महिला टीम ने एशियन रग्बी टूर्नामेंट में सिंगापुर को 21-19 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. टीम ने यह जीत एशिया महिला डिविजन 1 रग्बी XVs चैंपियनशिप में अपने से मजबूत सिंगापुर के खिलाफ दर्ज की. एशियन रग्बी टूर्नामेंट फिलीपींस की राजधानी मनीला के साउदर्न प्लेंस स्पोर्ट्स फील्ड में 19 से 22 जून तक आयोजित किया गया था. चाइना ने फाइनल में मेजबान फिलीपींस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में होने वाले 2021 महिला रग्बी वर्ल्ड कप के क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट्स में से एक था.

Comments

Popular posts from this blog

CHANDRAYAAN 2

CHANDRAYAAN 2 1)। कौन सा वाहन वाहन 2 CHANDRAYAAN अंतरिक्ष शिल्प के लिए उपयोग किया जाता है? - GSLV Mk-III स्पष्टीकरण: जीएसएलवी एमके- III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन चरणों वाला वाहन भारत है आज तक का सबसे शक्तिशाली लांचर, और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर के लिए उपग्रहों के 4-टन वर्ग को लॉन्च करने में सक्षम है ऑर्बिट (GTO)। 2)। वहाँ CHANDRAYAAN 2 पैर की जगह का पता लगाने की क्या ज़रूरत है? श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्पष्टीकरण: लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर शेयर में दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। 3)। CHANDRAYAAN 2 के घटक क्या हैं? ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। 4)। CHANDRAYAAN 2 के घटकों का कुल वजन क्या है? 3850 स्पष्टीकरण: तीन-घटक अंतरिक्ष यान का वजन 3,850 किलोग्राम है। 5)। कैसे आज्ञाकारी आदेशों को पूरा करता है? 8 स्पष्टीकरण: ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण हैं, जिनमें से सात भारत के हैं। 6)। जीएसएलवी एमके 3 वाहन में लगे हुए कितने लोग होंगे? विक्रम 7)। विक्रम भूमि के मिशन जीवन क्या है? 14 पृथ्वी दिवस स्पष्टीकरण: इसका मिशन जीवन एक चंद्र दिन (14 पृ...

Current Affairs

Current Affairs # गोवा_के_मुख्यमंत्री_और_देश_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री   # मनोहर_पर्रिकर_का_निधन : गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर IIT से पढ़े थे। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री और 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। पहली बार वे सन 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. # 18_देशों_की_सेनाओं_की_फील्ड_ट्रेनिंग_एक्सरसाइज   # मेडेक्स_2019_का_समापन : इंडियन आर्मी सहित 18 देशों की सेनाओं की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (सैन्‍य चिकित्‍सा अभ्‍यास) ‘मेडेक्स-2019’ का 16 मार्च को समापन हो गया. इसका आयोजन लखनऊ में किया गया था. इस एक्सरसाइज के समापन समारोह को थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और म्यांमार में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही. # भ...

Current Affairs

Current Affairs 1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है? a. 24 घंटे b. 36 घंटे c. 48 घंटे ✔️ d. 72 घंटे 2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? a. 34.7 प्रतिशत ✔️ b. 42.2 प्रतिशत c. 51 प्रतिशत d. 55.4 प्रतिशत 3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? a. राशिद खान b. जसप्रीत बुमराह ✔️ c. कुलदीप यादव d. ट्रेंट बोल्ट 4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? a. दिगंबर कामत b. प्रतापसिंह राणे c. मनोहर पार्रिकर ✔️ d. रवि नायक 5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 19 b. 22 c. 38 d. 44 ✔️ 6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया? a. भगोरिया महोत्सव ✔️ b. कलपक्कम महोत्सव c. नील म...