Skip to main content

Current Affairs

Current Affairs

1. बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
कर्नाटक में भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह चौथी बार है जब उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके शपथ लेते समय समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह था. येदियुरप्पा 29 जुलाई 2019 को विश्वास मत पेश करेंगे.
बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा था और बताया था कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. इससे पहले जब 2018 में कर्नाटक में चुनाव हुए तो बीएस येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री बने थे लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ ढाई दिन तक ही चल सका था. उसके बाद कुमारस्वामी कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे.
____________________________________________
2. प्रधानमंत्री ने संसद भवन परिसर में हरित संसद, हरित भारत अभियान की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में हरित संसद, हरित भारत अभियान की शुरुआत की। लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला और विभिन्न सांसदों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा लगाया। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
★ कार्यक्रम में प्रमुख सांसदो ने की शिरकत :
लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने भी रूद्राक्ष का पौधा लगाया। कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर सहित तमाम सांसदों शिरकत की और पौधे भी लगाए। इस मौके पर लोकसभाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक हरित भारत बनाने का संकल्प दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो पेड़ लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरित भारत को भी उसी तरह कामयाबी मिलेगी जिस तरह से स्वच्छ भारत अभियान को मिली है।
___________________________________________
3. लोकसभा ने पास किया कंपनी संशोधन विधेयक
लोकसभा में शुक्रवार का भी दिन कामकाज भरा रहा
हफ्ते के आखिरी दिन लोकसभा में कंपनीज संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। इस विधेयक का मकसद कारोबार करने को सरल बनाना है।
★ कंपनीज एक्ट 2013 में किये गए महत्वपूर्ण संशोधन :
इस विधेयक के जरिये कंपनीज एक्ट 2013 में कुल 43 संशोधन किये गये। इसके जरिये तय किया गया है कि सीएसआर फंड के पूरा न खर्च करने पर उसे 7 अधिसूचित कोष में जमा कर दिया जायेगा। यह भी तय किया गया कि 25 लाख तक के विवाद का निपटारा क्षेत्रीय निदेशक स्तर का अधिकारी कर सकेगा। पिछले कानून में 81 तरह के उल्लंघन आपराधिक श्रेणी में आते थे।अब इनमें से 16 को सिविल मामलों में शामिल कर लिया जायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस विधेयक का कारोबार करने को सरल बनाना है।
__________________________________________
4. राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय मोजाम्बिक दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोजांबिक के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए रविवार को मोजांबिक के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
★ रक्षा सहयोग मुददों पर होगी बात :
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मोजाम्बिक दौरे के दौरान सिंह मोजांबिक के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तीन द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
रक्षा मंत्री बनने के बाद से यह उनका पहला विदेश दौरा है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीन समझौते पर हस्ताक्षर होंगे जिनमें विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में सहयोग, श्वेत नौवहन जानकारी और जल विद्युत का साझाकरण शामिल है।
____________________________________________
5. इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम होंगे कम
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी की बैठक में बड़े निर्णय लिए गए जिसमे
इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 फीसद से घटाकर 5 फीसदी करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गयी है। ये दरे 1 अगस्त से लागू होंगी। जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रिक बसों पर भी बड़ी राहत दी है।
देश में ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जीएसटी घटाने का प्रस्ताव रखा था। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता भी जीएसटी कम करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने बजट में भी ऐलान किया था कि ई-वाहनों के लोन पर 1.5 लाख रुपए तक का ब्याज चुकाने पर आयकर में छूट का लाभ दिया जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में आगे रहने के लिए सरकार चाहती है कि 2023 तक देश में सभी थ्री व्हीलर और 2025 तक सभी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक हों।
___________________________________________
6. दिल्ली हाईकोर्ट ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग वाली याचिका खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 जुलाई 2019 को राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) को राष्ट्रगान (जन-गण-मण) का समान दर्जा देने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका में वंदे मातरम् को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले साल 2017 में कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 51ए अर्थात् मौलिक कर्तव्य के तहत सिर्फ राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का उल्लेख है, इसलिए राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) को अनिवार्य नहीं किया जा सकता है. याचिका में उपाध्याय ने मांग की थी कि सभी स्कूलों में राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए.
____________________________________________
7. आगरा में खुला राज्य का पहला वैक्स म्यूजियम
ताजमहल का दीदार करने वालों को अब पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे कई दिग्गजों के साथ सेल्फी लेने का मौका भी मिलेगा। ताजनगरी में अब राज्य का पहला वैक्स म्यूजियम खुल गया है। इस संग्रहालय में दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों के पुतले देखने को मिल रहे है।
भारत में कई शहरों में वैक्स म्यूजियम खोले गए हैं। पुणे, जयपुर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर ऐसे म्यूजियम बनाए गए हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में पहली बार ताजमहल में इम्पीरियल वैक्स म्यूजियम तैयार किया गया है, यह पर्यटकों के लिए खुल गया है। इस संग्रहालय में पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, माइकल जैक्सन, सलमान खान, मिस्टर बीन, हैरी पॉटर, द रॉक, मदर टेरेसाऔर सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के पुतले रखे गए हैं।
____________________________________________
8. फीफा रेंकिंग में भारत 103वें नंबर पर
फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम दो पायदान नीचे 103वें स्थान पर खिसक गयी है. भारतीय फुटबाल टीम इस महीने के शुरू में अहमदाबाद में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में दो मैच हार गया था जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला था. भारत के 1214 रैंकिंग अंक हैं.
फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में बेल्जियम सूची में शीर्ष पर है. उसके बाद ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड और उरूग्वे का नंबर आता है. अब एशियाई देशों में भारतीय टीम 18वें स्थान पर है. ईरान एशियाई देशों में शीर्ष पर है.
____________________________________________
9. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख यूकिया अमानो का निधन
अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख यूकिया अमानो का हाल ही में निधन हो गया है. वे 72 साल के थे. वे साल 2009 से संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस परमाणु निगरानी एजेंसी के महानिदेशक थे. वे साल 2005 से ही अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में जापान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उन्हें साल 1972 में जापान के विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया था.
उन्हें जुलाई 2009 में अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का महानिदेशक चुना गया था. उनका तीसरा कार्यकाल नवंबर 2021 में खत्म होना था. उन्होंने निरस्त्रीकरण और परमाणु संबंधित कई मुद्दों के विशेषज्ञ ईरान के साथ परमाणु समझौते में भी अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारी के तौर पर फ्रांस, अमेरिका और स्विटजरलैंड समेत कई देशों में काम किया.
____________________________________________
10. पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. आमिर ने जुलाई 2009 को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने 36 टेस्ट मैचों में 30.47 की औसत से 119 विकेट लिए है.
उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन अप्रैल 2017 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध था जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 रनों पर 6 विकेट लिए थे. वे 59 वनडे मैचों में 30.24 की औसत से 77 विकेट लिए है. वे 42 टी20 मैचों में 19.38 की औसत से 55 विकेट ले चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

CHANDRAYAAN 2

CHANDRAYAAN 2 1)। कौन सा वाहन वाहन 2 CHANDRAYAAN अंतरिक्ष शिल्प के लिए उपयोग किया जाता है? - GSLV Mk-III स्पष्टीकरण: जीएसएलवी एमके- III चंद्रयान 2 को अपनी निर्धारित कक्षा में ले जाएगा। यह तीन चरणों वाला वाहन भारत है आज तक का सबसे शक्तिशाली लांचर, और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर के लिए उपग्रहों के 4-टन वर्ग को लॉन्च करने में सक्षम है ऑर्बिट (GTO)। 2)। वहाँ CHANDRAYAAN 2 पैर की जगह का पता लगाने की क्या ज़रूरत है? श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश स्पष्टीकरण: लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर शेयर में दूसरे लॉन्च पैड से हुआ। 3)। CHANDRAYAAN 2 के घटक क्या हैं? ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। 4)। CHANDRAYAAN 2 के घटकों का कुल वजन क्या है? 3850 स्पष्टीकरण: तीन-घटक अंतरिक्ष यान का वजन 3,850 किलोग्राम है। 5)। कैसे आज्ञाकारी आदेशों को पूरा करता है? 8 स्पष्टीकरण: ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण हैं, जिनमें से सात भारत के हैं। 6)। जीएसएलवी एमके 3 वाहन में लगे हुए कितने लोग होंगे? विक्रम 7)। विक्रम भूमि के मिशन जीवन क्या है? 14 पृथ्वी दिवस स्पष्टीकरण: इसका मिशन जीवन एक चंद्र दिन (14 पृ...

Current Affairs

Current Affairs # गोवा_के_मुख्यमंत्री_और_देश_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री   # मनोहर_पर्रिकर_का_निधन : गोवा के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर गोपाल कृष्ण प्रभु पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर IIT से पढ़े थे। वे चार बार गोवा के मुख्यमंत्री और 2014 से 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे। पहली बार वे सन 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. # 18_देशों_की_सेनाओं_की_फील्ड_ट्रेनिंग_एक्सरसाइज   # मेडेक्स_2019_का_समापन : इंडियन आर्मी सहित 18 देशों की सेनाओं की फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (सैन्‍य चिकित्‍सा अभ्‍यास) ‘मेडेक्स-2019’ का 16 मार्च को समापन हो गया. इसका आयोजन लखनऊ में किया गया था. इस एक्सरसाइज के समापन समारोह को थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और म्यांमार में चल रहे आतंकी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही. # भ...

Current Affairs

Current Affairs 1. चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को चुनाव से कितना समय पूर्व घोषणापत्र जारी करने का आदेश दिया गया है? a. 24 घंटे b. 36 घंटे c. 48 घंटे ✔️ d. 72 घंटे 2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है? a. 34.7 प्रतिशत ✔️ b. 42.2 प्रतिशत c. 51 प्रतिशत d. 55.4 प्रतिशत 3. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे रैंकिंग में किस गेंदबाज को पहला स्थान मिला है? a. राशिद खान b. जसप्रीत बुमराह ✔️ c. कुलदीप यादव d. ट्रेंट बोल्ट 4. गोवा के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिनका हाल ही में पद पर रहते हुए निधन हो गया है? a. दिगंबर कामत b. प्रतापसिंह राणे c. मनोहर पार्रिकर ✔️ d. रवि नायक 5. आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? a. 19 b. 22 c. 38 d. 44 ✔️ 6. मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय द्वारा होली के अवसर पर एक सप्ताह तक मनाये जाने वाले किस पर्व का 14 मार्च को आरंभ किया गया? a. भगोरिया महोत्सव ✔️ b. कलपक्कम महोत्सव c. नील म...